पथ के साथी

Tuesday, October 20, 2015

भाई हरमिन्दर सिंह जी सम्मानित



भाई हरमिन्दर सिंह जी एक ऐसा व्यक्तित्त्व हैं , जो हर अँधेरे को उजाले में बदलने की मुहिम चलाए हुए हैं। वृद्धग्राम के माध्यम से इस पुनीत यज्ञ को निरन्तर चलाए जा रहे हैं। संसार में नकारात्मक विचार बहुत हैं, लेकिन सकारात्मक व्यक्तित्व हर कोने से सकारात्मक शक्ति बटोर कर सबको शक्ति और उजाला प्रदान कर सकता है। यही काम आप बिना किसी शोरगुल के किए जा रहे हैं। मेरे कई निकटतम भाई बहन इनके कार्य से परिचित हैं  और आपसे जुड़े हुए हैं। आपका सम्मान हर उस व्यक्ति का सम्मान है, जो इस संसार को बेहतर बनाने का सपना पाले हुए है। हम सबकी ओर से आपको कोटिश: बधाई !!समय पत्रिका के माध्यम से इनकी सुरुचि का अनुभव किया जा सकता है।
यहाँ  आपका अभी-अभी प्राप्त पत्र दे रहा हूँ-

रामेश्वर जी,
समाचार पत्रों में वृद्धग्राम को मिले सम्मान की आज चर्चा की गयी. (dainik jagran & amar ujala)
लेखन, पत्रकारिता तथा सोशल मीडिया से जुड़ी राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय ख्याति


प्राप्त हस्तियों ने हाल ही में मुम्बई में एक समारोह का आयोजन कर भारत के जिन सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग को सम्मानित किया ,उनमेंवृद्धग्राम(www.100year.in) ब्लॉग भी है। वृद्धग्राम ब्लॉग को वर्ष 2015 के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ हिन्दी ब्लॉग पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके लिए जे.डब्ल्यू मेरियट मुम्बई में blogadda.com (win.blogadda.com/winners) की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

        वृद्धग्राम ब्लॉग दुनियाभर के उपेक्षित वृद्धों पर लिखने वाला अपने तरह का


अकेला हिंदी ब्लॉग है। इसकी चर्चा कई प्रतिष्ठित पत्रकार समाचार पत्रों में कर चुके। एनडीटीवी के रवीश कुमार ने दैनिक हिन्दुस्तान में 17 जून 2009 में वृद्धग्राम ब्लॉग की चर्चा की थी।

        ब्लॉग अड्डा द्वारा ब्लॉग सम्मान समारोह का पहला आयोजन गत वर्ष किया गया था। यह लगातार दूसरा आयोजन था जो भविष्य में भी प्रतिवर्ष जारी रहेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया के बढ़ते महत्त्व के चलते श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित कर इस दिशा में काम कर रहे बुद्धिजीवियों का उत्सावर्द्धन करना है।
        इस मौके पर गूगल के सत्या राघवन, हफ्फिंटन पोस्ट के एडिटर-इन-चीफ श्रुतिजित के.के., टी.सी.एस. डिजिटल के क्रिश अशोक, अभिनेत्री-गायिका सुचित्रा कृष्णामूर्ति, लक्ष्मी प्रेचुरी, रिजवान इस्लाम, अनंघ देसाई, प्रशांत चुल्लापल्ली, हरीनी केलामूर, आदित्य मागल जैसी विद्वान हस्तियों ने विचार व्यक्त किये।
मनु प्रसाद, सोनिया मकवानी, अनंघ देसाई, ग्रीनस्टोन लोबो तथा किनर मिनराल की ज्यूरी ने ब्लॉग चयन किया।
सादर,
हरमिंदर सिंह चाहल,


contact : 7417558927